- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
संवाददाता: नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। सरकारी अस्पताल के पीछे स्थित क्षेत्र में बिजली का खंभा टूटकर तारों सहित जमीन पर गिर गया, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। घटना के बाद स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बिजली विभाग को इसकी सूचना दी। हालांकि सूचना दिए जाने के एक घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक कोई भी बिजली सुधारकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है, जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
गिरे हुए खंभे और खुले तारों से राहगीरों, मरीजों और आसपास रहने वाले लोगों को गंभीर खतरा बना हुआ है। नागरिकों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर विद्युत आपूर्ति बंद करने और खंभे को दुरुस्त करने की मांग की है।
स्थिति को लेकर स्थानीय प्रशासन से भी त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।
- Advertisement -













































