किसानों के साथ मुख्यमंत्री से मिले खाजूवाला विधायक

0
234
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 
विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने रविवार को जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर किसानों के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। विधायक ने नहरी क्षेत्र के खालों के सुदृढ़ीकरण व पुनः निर्माण के लिए 330 करोड़ रुपए दिये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। वे मुख्यमंत्री निवास पर होली मिलन समारोह में शामिल हुए और मुख्यमंत्री को होली की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सीमांत क्षेत्र का विशेष ध्यान रखते हुए क्षेत्र को अनेक सौगातें दी हैं। नहरी क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण को विशेष महत्व दिया गया है। इससे अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को पर्याप्त सिंचाई व पेयजल मिल सकेगा।विधायक के साथ श्याम पंचारिया, जालम सिंह भाटी, धर्मपाल बिरडा, प्रशांत सियाग, डूंगर सैन, काशी राम जाखड़, राकेश सहोत्रा, चेनाराम गोदारा, राकेश चितलंगिया, खलील खान सदीक हुसैन आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here