Home latest किसान संघ की बैठक हुई संपन्न ,सरकार की उदासीन नीति पर हुई...

किसान संघ की बैठक हुई संपन्न ,सरकार की उदासीन नीति पर हुई चर्चा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

झालावाड़।

किसान संघ ने मांगों को लेकर मुख्य मंत्री , कलेक्टर के नाम ,उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान संघ की तहसील स्तरीय बैठक कृषि उपज मंडी स्थित गणेश मंदिर में ईश्वर सेन की अध्यक्षता में संपन्न हुई ,जिसमें गंगधार तहसील के किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया और विशेषरूप से सरकार की किसानों के प्रति दिखाई जा रही उदासीनता पर चर्चा की गई ,बैठक को तहसील प्रभारी पीरु सिंह ,बबलू सिंह ,अध्यक्ष ईश्वर सेन ,कृष्ण पाल सिंह ,शंभू सिंह ने संबोधित किया ,बैठक के पश्चात भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान संघ के पदाधिकारियों व उपस्थित किसानों ने मुख्यमंत्री , व झालावाड़ जिलाधीश के नाम 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
किसान संघ ने दिए 6 सूत्रीय ज्ञापन में बताया कि 2024 में खराब हुई खरीब की फसलों का मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया हे उसे शीघ्र ही दिलाया जाय ,सरकार द्वारा बिजली विभाग का निजीकरण किया जा रहा हे , इसे रोका जाय ,किसानों की फसल का लागत के अनुसार लाभकारी मूल्य निर्धारित किया जाय व सारी फसलें खरीदी जाय ,वही दूध का उचित मूल्य मिले ऐसी नीति बनाई जाय ,सरकार की महत्व पूर्ण घर घर जल योजना से कई गांवों वंचित हे और जहां तक पहुंची हे उनमें पानी नहीं पहुंच रहा हे।

इसकी जांच की जाय ताकि घर घर जल पहुंच सके ,साथ ही प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना किसान हितैषी बनाई जाने की मांग की गई हे साथ चेतावनी दी है कि समय रहते किसान संघ की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसान संघ भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में आंदोलन किया जाएगा जिसकी जवाब दारी प्रशासन की होगी ,
बैठक में कृष्ण पाल सिंह लाल सिंह शंकर सिंह, सूरज सिंह दिलीप सिंह , दशरथ सिंह, दीपक राठौड़ उमराव सिंह सरवन सिंह मेहरबान सिंह एवं कई किसान शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version