Home latest केवल डिग्री नहीं, चरित्र निर्माण ही सच्ची शिक्षा है: सीए मुकेश चंद्र...

केवल डिग्री नहीं, चरित्र निर्माण ही सच्ची शिक्षा है: सीए मुकेश चंद्र नवाल

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भाविप, महाराणा प्रताप शाखा, भीलवाड़ा द्वारा संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत स्विफ्ट कॉलेज, में गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजित

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) भारत विकास परिषद, महाराणा प्रताप शाखा, भीलवाड़ा द्वारा संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत स्विफ्ट कॉलेज, भीलवाड़ा में गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। परिषद परिचय गोविंद नारायण राठी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें भारत विकास परिषद के उद्देश्यों एवं संचालित गतिविधियों की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता सीए मुकेश चंद्र नवाल ने अपने ओजस्वी संबोधन में राष्ट्र प्रेम, गुरु सम्मान और अध्यात्मिक चेतना को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का होना आवश्यक है, ताकि हमारी अगली पीढ़ी शिखर तक पहुँच सके। उनके प्रेरणादायक विचारों ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाखा द्वारा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को ऊपरना ओढ़ाकर, पेन और नोटबुक भेंटकर सम्मानित किया गया।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अर्पणा को भी ऊपरना, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने परिषद के सभी सदस्यों के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया एवं इस तरह के आयोजनों को समय की आवश्यकता बताया। शाखा अध्यक्ष प्रेम नारायण मिश्रा की गरिमामय उपस्थिति में शाखा सचिव सतीश बोहरा द्वारा उपस्थित सभी को भारतीय संस्कृति की परंपराओं व राष्ट्र के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाने की शपथ दिलाई गई। अंत मे प्रभारी महावीर पारीक ने सभी का आभार प्रकट किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version