Home latest खुशहाल और अग्रणी राजस्थान हेतु सर्वसमावेशी बजट- डॉ. आचार्य

खुशहाल और अग्रणी राजस्थान हेतु सर्वसमावेशी बजट- डॉ. आचार्य

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। राजस्थान विधानसभा में बुधवार को प्रदेश की उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत राज्य बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने इसे खुशहाल और अग्रणी राजस्थान बनाने की दिशा में एक सर्वसमावेशी बजट बताया है।उन्होंने कहा कि इस जनकल्याणकारी बजट में राज्य की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के प्रावधानों के साथ ही गरीब, महिला, युवा, अन्नदाता व जन जन की आकांक्षाओं एवं आशाओं को पूर्ण करने का सकारात्मक प्रयास किया गया है जिससे प्रदेश की आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। डॉ. आचार्य ने कहा कि बजट घोषणाओं में आठ जिलों के लिए 1000 करोड़ के प्रावधान से नए जिलों का आधारभूत ढांचागत विकास होगा वहीं प्रत्येक विधानसभा में जनसुनवाई केंद्र की स्थापना होने से जन समस्याओं के त्वरित निराकरण में मदद मिलेगी।
बजट में खाद्य सुरक्षा योजना से 10 लाख लोगों को जोड़ना, 70 वर्ग से अधिक आयु के बुजुर्गों को घर पर ही दवाइयां पहुंचाने, कमजोर आय वाले बुजुर्गों और विधवाओं हेतु सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 1250 रुपए करना, मां फंड में 3500 करोड़, 2 लाख परिवारों को पट्टे देने, छह हजार वरिष्ठ नागरिकों को हवाई मार्ग से तीर्थ यात्रा जैसी घोषणाएं राज्य सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक है।उन्होंने बजट में किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाने, सोलर प्लेट लगाने पर डेढ़ सौ यूनिट फ्री बिजली से ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने, रोडवेज में नई बसों के संचालन, 9 नए ग्रीन फील्ड और 15 शहरों में रिंग रोड से आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने, युवाओं के लिए रोजगार नीति, सवा लाख नई भर्तियां और निजी क्षेत्र में सरकार द्वारा डेढ़ लाख नौकरियों के प्रावधान का भी स्वागत किया है।भाजपा नेता अरुण जैन, मनीष आचार्य, अजय खत्री, नरसिंह सेवग, मुकेश ओझा, अभय पारीक, विजय सिंह पड़िहार, जेठमल नाहटा, विनोद करोल, चंद्रप्रकाश गहलोत, सुरेश भसीन, निरंजन सारस्वत ने भी बजट में पंच गौरव योजना को गति देने, अटल प्रगति पथ का निर्माण, पत्रकार कल्याण राशि को बढ़ाकर 3 लाख करने, राजीविका मिशन के अंतर्गत 20 लाख महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाने और 1.5 प्रतिशत ब्याज पर 1 लाख तक का लोन देने जैसी घोषणाओं का स्वागत करते हुए राज्य की समग्र उन्नति को समर्पित जनहितकारी एवं लोक कल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार प्रकट किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version