खेत में मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

0
38
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

  

प्रतापगढ़/अरनोद। जिले के वीरावली–खेरोट मार्ग के बीच एक खेत में गुरुवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

सूचना मिलते ही अरनोद थानाधिकारी हजारीलाल मीणा और प्रतापगढ़ कोतवाली थानाधिकारी दीपक बंजारा पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। इस दौरान घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।


 जिला पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली। महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि, अब तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने आसपास के गांवों में पूछताछ शुरू कर दी है और पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं


 शव जिला अस्पताल भेजा गया

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच में जुटी है और हत्या या हादसे की दिशा में भी मामले को खंगाल रही है।

- Advertisement -
Previous articleकरवा चौथ 2025
Next articleगहलोत–पायलट दिखे एक मंच पर
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here