लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कारोई पुलिस की बड़ी कार्यवाही
गुरला | सत्यनारायण सेन
गुरला | भीलवाड़ा जिले के कारोई थाना क्षेत्र में पुलिस ने खेत के कुएँ से पानी की मोटरों की चोरी का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही चोरी की 06 मोटर, मय केबल एवं 01 वाहन (टेम्पो) जब्त किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्रसिंह यादव, आईपीएस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात चोरों की धर-पकड़ हेतु विशेष टीम गठित की। इस टीम का नेतृत्व थाना कारोई के थानाधिकारी महावीर प्रसाद ने किया, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाड़ा बुद्धराज और उप अधीक्षक गंगापुर सुदर्शन पालीवाल ने सुपरविजन किया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 11 जनवरी 2026 को प्रार्थी बबलू गुर्जर ने थाना कारोई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके दौलपुरा स्थित खेत के कुएँ से उनकी पानी की मोटर चोरी कर ली गई है। इसके अलावा उनके पड़ोसी भंवर लाल गुर्जर और कैलाश चन्द्र गुर्जर की मोटरें भी चोरी हो गई थीं। प्रार्थी ने बताया कि आसपास की जानकारी जुटाने के बावजूद चोरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
पुलिस टीम की मेहनत से खुलासा
गठित टीम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए:
-
100-150 सीसीटीवी फुटेज की जांच
-
रूट चार्ट तैयार करना
-
चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ
-
अन्य आसुचनाओं का संकलन
के माध्यम से चोरी का पर्दाफाश किया और सभी आरोपी पकड़ लिए।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची
-
कैलाशचन्द्र भील – पिता भंवर लाल भील, गाडरीखेडा, गुरला, थाना कारोई, जिला भीलवाड़ा
-
सुरेश भील – पिता तेजु भील, सालरिया खेडा, जागदरी, थाना कारोई, जिला भीलवाड़ा
-
पप्पु भील – पिता शंकर लाल भील, दौलपुरा, थाना कारोई, जिला भीलवाड़ा
-
राकेश उर्फ अम्बा लाल भील – पिता शम्भु लाल भील, गोवलीया, थाना कारोई, जिला भीलवाड़ा
-
रतन लाल भील – पिता भेरुलाल भील, सालरिया खेडा, जागदरी, थाना कारोई, जिला भीलवाड़ा
-
उदयलाल भील – पिता तेजु उर्फ तेजा भील, सालरिया खेडा, थाना कारोई, जिला भीलवाड़ा
पुलिस टीम की भूमिका
थाना कारोई के पुलिसकर्मी—
-
महावीर प्रसाद (थानाधिकारी)
-
दिनेश कुमार
-
हेमेन्द्रसिंह
-
जितेन्द्र
-
रामचन्द्र (विशेष योगदान)
-
युवराज सिंह (विशेष योगदान)
-
धर्मवीर (जिला विशेष योगदान)
ने मेहनत और लगन से चोरी का खुलासा कर प्रकरण को सुलझाया।









































