Home latest खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना हुआ मैराथन युवा संघ का 11...

खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना हुआ मैराथन युवा संघ का 11 सदस्यीय जत्था

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पादूकलां। कस्बे में रविवार को भक्ति और उत्साह का अनूठा माहौल देखने को मिला, जब मैराथन युवा संघ का 11 सदस्यीय जत्था दो दिवसीय दर्शन यात्रा के लिए खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना हुआ। बाबा श्याम के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निशान (ध्वज) लेकर प्रस्थान किया।

संघ अध्यक्ष अमरचंद सारस्वत ने बताया कि यह यात्रा आस्था, एकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। जत्था खाटू धाम पहुंचकर खाटू श्याम के दर्शन करेगा तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेगा।

रवाना होते समय श्रद्धालु हाथों में बाबा श्याम का निशान लिए भजनों की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़े। परिजनों और कस्बेवासियों ने तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।

यात्रा पादूकलां से प्रारंभ होकर विभिन्न गांवों और कस्बों से होते हुए खाटू धाम पहुंचेगी। इस अवसर पर अमरचंद माकड़, राजवीर सिंह, लक्ष्मणराम लाठड़, नरेंद्र लखारा, रामनिवास जांगिड़, अमराराम सारस्वत, रवि सेन, सुशील गटियाला, आशीष सारस्वत, पिंटू जांगिड़ एवं गेनाराम मेघवाल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण “जय श्री श्याम” के जयघोष से गूंजता रहा और कस्बे में भक्तिमय ऊर्जा का संचार होता दिखाई दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version