लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने अनाथ बेटी के विवाह में भरा 71,751 रुपये का मायरा
पीसांगन पुलिस की पहल की हर ओर हो रही सराहना
पीसांगन (अजमेर)। स्थानीय संवाददाता – ओमप्रकाश चौधरी।
पीसांगन थाना अधिकारी प्रहलाद सहाय और उनकी पुलिस टीम ने सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए पगारा गांव में एक अनाथ बेटी सुमित्रा के विवाह में ₹71,751 रुपये का मायरा भरकर मानवीय संवेदनाओं की मिसाल कायम की।
थानाधिकारी प्रहलाद सहाय की इस पहल की हर ओर प्रशंसा की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के साथ भी खड़ी है।
मायरा रस्म में जनप्रतिनिधि और संतजनों की उपस्थिति
मायरे की रस्म के दौरान कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें महंत श्याम बोहरा, पगारा प्रशासक रामदेव गुर्जर, गोविंदगढ़ प्रशासक जगपालसिंह शक्तावत, रामपुरा डाबला प्रशासक प्रतिनिधि ओमप्रकाश चौधरी, जसवंतपुरा के पूर्व सरपंच पप्पूराम कुमावत, तथा भाजपा नेता उदाराम कुमावत सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदम समाज में संवेदनशील पुलिसिंग और मानवीय मूल्यों के प्रसार का उदाहरण हैं।














































