खाखरमाला गांव की आंगनवाड़ी केंद्र खस्ताहाल

0
260
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गौतमशर्मा
राजसमन्द।

डेढ़ साल से किराए के भवन में चल रहा है संचालन हो रही है परेशानियां।
प्रशासन से सुध लेने की लगाई गुहार।

राजसमंद जिले के भावा ग्राम पंचायत के खाखरमाला गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की हालत इतनी दयनीय ओर खस्ताहाल हैं कि उस जर्जर आंगनवाड़ी भवन में बैठ पाना भी खतरे से खाली नहीं है
हालांकि समय रहते बच्चों को करीब डेढ़ वर्ष से एक किराए के भवन में आंगनबाड़ी चलाई जा रही हैं और वहां बच्चों को बिठाया जा रहा है लेकिन फिर भी बच्चे सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं। इस भवन की मरम्मत के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रतन सालवी व सुपरवाइजर मीना लोहार ने अधिकारियों को कई बार पत्र लिखा गया है ग्राम पंचायत में प्रस्ताव भी लिए गए लेकिन ईश ओर ध्यान नहीं दिया है।

इस आंगनवाड़ी भवन की ऊपर से छत का मलवा गिर रहा है दीवारों में दरारें आ गई है नीचे से फर्श टूटी-फूटी है बरसात में पानी टपकता है और तो और पास में एक एनीकट होने से बच्चों को हर समय हादसे का डर बना हुआ है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि जो डेढ़ साल से आंगनवाड़ी भवन एक कमरे में संचालित हो रही हैं जिसमें किसी भी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है ऐसे में छोटे बच्चों के साथ-साथ स्टाफ कर्मचारियों को भी परेशान होना पड़ रहा है एक कमरे में संचालन से काफी समस्या हो रही है।
प्रशासन जल्द ईश ओर ध्यान देकर आंगनबाड़ी का नया भवन बनाएं ताकि केंद्र का संचालन सही तरीके से चलाया जा सके बताया कि यह भवन वर्ष 2014 में चार लाख रुपए खर्च करके मंगरा विकास योजना में बनाया गया था लेकिन 11 साल में यह भवन काफी जर्जर हो गया है जिससे बच्चों को किराए के भवन में पढ़ाया जा रहा है मूलभूत सुविधा के कारण बच्चों को समस्या हो रही है। इस संबंध में भावा पंचायत के प्रशासक सरपंच कंकू देवी गुर्जर ने बताया कि खाखरमाला की आंगनबाड़ी भवन काफी जर्जर है इस संबंध में हमने कई बार उच्च अधिकारी को अवगत करवा दिया है लेकिन किसी ने अब तक ध्यान नहीं दिया है प्रशासन के अधिकारी खस्ताहाल आंगनबाड़ी भवन का सुधार करवादे ताकि संचालन विधिवत रूप से हो सके।
इस संबंध में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर मीना लोहार ने बताया कि भवन काफी जर्जर हैं इसके लिए अधिकारियों को सूचित कर दिया है डेड साल से बच्चों को किराए के भवन में संचालन किया जा रहा है जल्द भवन बने तो संचालन सही तरीके से हो सके।

जांच करवा देते है -राजसमन्द विकास अधिकारी महेश गर्ग ने बताया कि अगर ऐसा है तो खस्ताहाल भवन की जांच करवा देते है बारिश के दिनों में टीम बनाकर सर्वे का कार्य भी होने जा रहा है जहाँ भी भवन क्षतिग्रस्त है उनके सर्वे पर उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here