Home latest खाद्य सुरक्षा अधिकारी व टीम ने किया सब्जी मंडी में निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा अधिकारी व टीम ने किया सब्जी मंडी में निरीक्षण

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

फल विक्रेताओं के वेयर हाउसेज, कोल्ड स्टोरर्स व रिटेल विक्रेताओं का निरीक्षण

गौतम शर्मा

राजसमंद। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कांकरोली स्थित सब्जी मंडी में फल विक्रेताओं के वेयर हाउस तथा फल पकाने के स्टोर्स का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचन्द शर्मा व टीम ने किया तथा वहां से एक्ट के अनुसार सेम्पल लिये । यह जानकारी सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने दी।उन्होंने बताया कि तरबूज, आम, केला, अनार, संतरा व सेब के अलग – अलग 12 सेम्पल एवं खीरा, भीण्डी, करेला व तुरई सब्जियों के 4 सेम्पल जांच के लिये गये। निरीक्षण के दौरान मौके पर ही 50 किलोग्राम खराब व सड़े – गले तरबूज नश्ट करवाये गये। निरीक्षण के दौरान कार्बाइड तथा एसीटिलीन से फलो को पकाने का कोई मामला नही पाया गया। अभियान को जिले के विभिन्न क्षैत्रो में निरन्तर जारी रखा जायेगा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेम चंद शर्मा व सहायक कर्मचारी महेन्द्र सिह शामिल थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version