लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर — (आर एन सांवरिया)
पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने राजस्थान के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल में 8 बेकसूर लोगों की जलकर दर्दनाक मौत के लिए सरकार की लापरवाही और भ्रष्ट सिस्टम को जिम्मेदार ठहराया है।
खाचरियावास ने कहा कि इसी अस्पताल के डॉ. मनीष अग्रवाल को एसीबी ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा है, जो साबित करता है कि एसएमएस अस्पताल भ्रष्टाचार के गहरे शिकंजे में फंसा हुआ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. मनीष अग्रवाल भाजपा के पदाधिकारी हैं और चुनावों के दौरान पार्टी के लिए प्रचार कर चुके हैं। खाचरियावास ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सवाल किया कि क्या भाजपा और डॉ. मनीष अग्रवाल के राजनीतिक संबंधों के कारण उन्हें एसएमएस अस्पताल का वाइस प्रिंसिपल और खरीद विभाग का इंचार्ज बनाया गया।
पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी कि भाजपा और मुख्यमंत्री को जनता को इस मामले में जवाब देना पड़ेगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।













































