Home latest केरपूरा बालाजी मंदिर में गूंजा सुंदरकांड पाठ, भक्ति में डूबा माहौल

केरपूरा बालाजी मंदिर में गूंजा सुंदरकांड पाठ, भक्ति में डूबा माहौल

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राजसमंद (गौतम शर्मा) – राजसमंद जिले के लालपुर गांव के समीप स्थित केरपूरा बालाजी मंदिर में बीती रात “एक शाम हनुमानजी के नाम” भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा।

आयोजक रतनलाल जाट एवं राजू जाट ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पीपरड़ा की हरिओम सुंदरकांड सेना द्वारा गजानंद वंदना से की गई। इसके पश्चात गुरुवंदना और भजनों के साथ सुंदरकांड पाठ प्रारंभ हुआ, जिससे माहौल पूर्णतः धर्ममय हो गया।

इस अवसर पर बालाजी महाराज को विशेष आंगी धारण कराई गई। मध्यरात्रि तक चले इस आयोजन में लालपुर, कुंवारिया, पिपली अहिरान, खाखलिया खेड़ा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में बालाजी की विशेष आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version