लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्रीगंगानगर (मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ) – श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर क्षेत्र के वार्ड-04 में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।
मृतक की पहचान बाबू धानक (25 वर्ष), पुत्र पवन के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा उसे अचेत अवस्था में सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉ. विनोद ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अपने घर के बाथरूम में मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, युवक की मौत का कारण नशे की ओवरडोज हो सकता है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
मृतक दो भाइयों में बड़ा था। इस घटना से परिवार में शोक की लहर छा गई है।
