Home latest सरमथुरा में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत, उपभोक्ता परेशान

सरमथुरा में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत, उपभोक्ता परेशान

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सरमथुरा (धौलपुर) – क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर की भारी किल्लत देखने को मिल रही है, जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सरमथुरा स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ रहा है, फिर भी कई लोग खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।

गैस की कमी का सीधा असर आमजन की रसोई पर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं और वैकल्पिक व्यवस्थाओं में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version