लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी से खबर
संवाददाता नवीन शर्मा
पर्यटन मंत्रालय से धुंधेश्वर धाम को पर्यटन स्थल में विकसित करने एवं विकास कार्यों के लिए बजट स्वीकृत करने की मांग।
धुंधेश्वर में पर्यटन के साथ विकास की संभावनाओं पर चर्चा की
दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से दिल्ली आवास पर भाजपा नेता मनोज कुमार गुर्जर कुनकटा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। भगवान त्रिनेत्र गणेश की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर उनके साथ सार्थक चर्चा हुई।
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के समक्ष भाजपा नेता मनोज कुनकटा ने पर्यटन मंत्रालय से धुंधेश्वर धाम को विकसित करने एवं विकास कार्यों के लिए बजट स्वीकृत करने की मांग रखी। धुंधेश्वर में पर्यटन के साथ विकास की संभावनाओं पर चर्चा की।
राज्य के प्रसिद्ध 700 दर्शनीय स्थलों में शामिल हैं धूंधेश्वर धाम।
सवाई माधोपुर रोड़ पर शहर से 8 किमी दूर चुली ग्राम पंचायत स्थित धुंधेश्वर धाम जहां प्रकृति का भरपूर सौंदर्य, कलकल करते झरने और पहाड़ों के बीच बहकर आती हवा एवं हरियाली से आच्छादित पहाड़ है। साथ ही यहां प्राचीन महादेव मंदिर आस्था केन्द्र है, जहां प्रतीकात्मक ज्योर्तिलिंगो के ऊपर गोमुख से गिरती जलधारा, शिव परिवार पास ही श्यामसुंदर भगवान का मंदिर श्रद्धा का केन्द्र बना हुआ है। इसके अलावा यहां का किला बेजोड़ कलाकृति का अपने आप में एक मिसाल है। करीब एक किमी दूर ही माजरा नामक स्थान पर बहने वाला बड़ा झरना आने पर पर्यटकों को बरबस अपनी ओर आकर्षित करता है।
शहर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल धुंधेश्वर धाम चुली में तात्कालिक विधायक मानसिंह गुर्जर के कार्यकाल में 2 करोड़ 85 लाख रूपये की लागत से धुंधेश्वर धाम का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के विकास कार्य हुए थे।
