केलवा गौशाला परिसर में शपथ के साथ लगाए 1051 पौधे

0
129
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क  

नवाचार_ ग्राम विकास अधिकारी संघ ने पेश की पर्यावरण संरक्षण की अनोखी मिसाल केलवा गौशाला परिसर में शपथ के साथ लगाए 1051 पौधे

गौतम शर्मा
राजसमन्द। राजसमन्द जिले बकेलवा क्षेत्र में श्री नवल श्याम कृष्ण गौशाला के चारागाह भूमि में मंगलवार को विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी एवं जिला परिषद के सीईओ ब्रजमोहन बैरवा की अगुवाई में ग्राम विकास अधिकारी संघ,एवं सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता जिला परिषद राजसमंद द्वारा सामूहिक रूप से 1051 पौधों को एक साथ गौ शाला परिसर पौधारोपण किया गया। ग्राम विकास अधिकारी संघ राजसमंद के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़ ने बताया कि पौधारोपण गौशाला के 20 बीघा चारागाह क्षेत्र में पर किया इसमें पीपल, नीम, गुलमोहर, अशोक, कणज, जंगल जलेबी ,सहित कई किस्मों के पौधे शामिल रहे। यहां पर स्वयं कार्मिकों द्वारा”रोपण “ही नहीं ” संवर्धन” का भी संकल्प लिया गया है । पौधारोपण कार्यक्रम के पश्चात गौशाला परिसर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विधायक दिप्ती किरण माहेश्वरी ने बताया कि जिला परिषद पंचायत सचिव संघ द्वारा एक एक साथ पौधारोपण करना प्रकृति के प्रति प्रेम को दर्शाता है। हम केवल प्रकृति से लेते ही नहीं यहां पर हर कार्मिक ने स्वयं पौधा खरीद कर उसे पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाई है। इस पहल से प्रदेश के सभी कार्मिकों को प्रेरणा मिलेगी ग्रामीणों की उपस्थिति में पौधों के रखरखाव की शपथ दिलाई गई। इस ने मौके पर पंचायत समिति प्रधान अरविंद सिंह राठौड़, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि सिंह राठौड़, अधिशासी अभियंता भवानी शंकर रेगर, राधेश्याम जाट,करणवीर सिंह राठौड़, भामाशाह तनसुख नरेंद्र बोहरा, गौशाला अध्यक्ष रामनारायण पालीवाल , महेंद्र कोठारी अपेक्स, हिम्मत सिंह राठौड़ ,मुकेश जोशी , पर्वत सिंह, भरत पालीवाल पूर्व प्रधान,पुष्पकांत भंडारी, समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here