लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
एक गंभीर घायल, चालक बस छोड़ कर फरार
कठूमर, अलवर | रिपोर्टर संजीव बंसल
3 जनवरी को कठूमर उपखंड क्षेत्र के नगर कठूमर रोड पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। इंदिरा कॉलोनी के पास मानपुर प्लांट के समीप रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना का विवरण
-
रोडवेज बस अलवर से खेरली जा रही थी।
-
बाइक पर सवार तीन लोग भोजपुरा से कमई बरसाना की ओर जा रहे थे।
-
भिड़ंत इतनी तेज थी कि दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई।
-
गंभीर घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से कठूमर सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया।
बस चालक अहिंसा सर्किल कठूमर में बस खड़ी कर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व घायल को अस्पताल पहुंचाया।

मृतकों और घायल की जानकारी
-
मृतक: सौरव (19) पुत्र सतीश, निवासी भोजपुरा
-
मृतक: पन्ना (73) पुत्र बूची, निवासी कमई बरसाना
-
गंभीर घायल: विनोद (25) पुत्र पन्ना, उपचार के लिए आगे रेफर
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। अस्पताल पर सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए और पुलिस उपाधीक्षक ने दुर्घटना का निरीक्षण कर जानकारी ली।











































