लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कठूमर (अलवर)।
रिपोर्टर: संजीव बंसल
भाजपा सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर कठूमर में ‘नव उत्थान नई पहचान’ सुशासन रथ यात्रा का शंखनाद
कठूमर (अलवर)। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे ‘सुशासन पखवाड़ा’ के तहत कठूमर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को भव्य सुशासन रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा का उद्देश्य राज्य सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और सुशासन के संदेश को आमजन तक पहुँचाना है।
नगर पालिका से होगी रथ यात्रा की शुरुआत
सुशासन रथ यात्रा कार्यक्रम के संयोजक गोपेश भारद्वाज ने बताया कि यह यात्रा 12 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को सुबह 9:00 बजे नगर पालिका, कठूमर परिसर से शुरू होगी।
क्षेत्रीय विधायक रमेश खींची हरी झंडी दिखाकर इस महत्वपूर्ण रथ यात्रा को रवाना करेंगे।
यह रथ आने वाले दिनों में कठूमर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख गांवों, कस्बों और बाजारों में भ्रमण कर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी देगा।
कार्यकर्ताओं से सामूहिक उपस्थिति की अपील
भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, मोर्चा पदाधिकारियों, महिला मोर्चा, वर्तमान व पूर्व पालिका अध्यक्ष/पार्षद, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाएं।

















































