कठिन परिश्रम और शिक्षा से ही मिलती है सफलता

0
78
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादूकलां:
कस्बे में अहले फुखरान मारवाड़ पट्टी शाह समाज का प्रथम सम्मान समारोह नौ कुन्टी दरबार में बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थानी परंपरा के अनुसार अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत से हुई। समाज के वरिष्ठों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष रूप से यादगार बनाया।

मुख्य अतिथि का संदेश: शिक्षा से बनेगा उज्ज्वल भविष्य

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरु ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करना और विशेष रूप से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा,

“कठिन परिश्रम करने से ही सफलता प्राप्त होती है। शिक्षा का दूध पिएगा, वही आगे दौड़ेगा और शेर की तरह दहाड़ेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि यदि एक बच्ची शिक्षित होती है तो वह दो परिवारों को संवारने की ताक़त रखती है। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए कहा,

“शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा।”
समाज के प्रत्येक नागरिक से उन्होंने आह्वान किया कि बेटियों को अवश्य पढ़ाएँ और उन्हें आगे बढ़ाएँ।

प्रतिभाओं का सम्मान

समारोह में समाज की 18 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। विशेष रूप से कुरान हाफिज़ एवं कुरान के 15 सिपारे मुखज़ुबानी पूरे करने वाले बच्चों को क़ाज़ी अकरम साहब उस्मानी (मेड़ता सिटी) ने सम्मान-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। कुल मिलाकर करीब 65 प्रतिभाओं को समाज की ओर से सम्मानित किया गया।

अन्य अतिथियों की उपस्थिति और विचार

समारोह में विशिष्ट अतिथि प्रधान प्रतिनिधि मदन राम गोरा, सरपंच प्रतिनिधि शिवजीराम फडौदा, पूर्व प्रधान मोतीराम बेड़ा, भामाशाह भंवरलाल गोरा, अहसान अली, खियाराम लोरा, मौलाना नबीहसन मोहम्मद, मौलाना मुख्तियारस्या, मौलाना अब्दुल रहीम शाह, अकबर मोहम्मद देशवाली, हकीम तेली सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने बच्चों को मोबाइल से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और शिक्षा के माध्यम से समाज व राष्ट्र को प्रगतिशील दिशा में ले जाने का संदेश दिया।

मंच संचालन और संगठन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सदीक शाह खींची ने की जबकि मंच संचालन सफी मोहम्मद और ताज मोहम्मद ने किया। आयोजन में समाज के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here