लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पास ही संचालित सरकारी विद्यालय भवन की दीवार में भी आई दरार
दीवार गिरने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी
राजेन्द्र शर्मा जती
भरतपुर। भरतपुर में भुसावर उपखंड के कस्बा हलैना के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्य विद्यालय के प्राचीन महल का एक हिस्सा रात तड़के गिर जाने से विद्यालय में बड़ा हादसा टल गया ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि कसवा हलेना में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महल की एक जर्जर दीवार रात को तड़के चार बजे गिर गई
उन्होंने बताया कि गनीमत यह रही कि यह की महल का हिस्सा रात्रि के समय गिरा यदि दिन में गिरता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
उन्होंने बताया कि प्राचीन महल इमारत के भारी भरकम दीवार के गिरने से धमाके से कस्बा के लोगों में भय व्याप्त हो गया और स्कूल की ओर दौड़ पड़े।
यह महल साल 1702 में कस्बा के संस्थापक ठाकुर आती राम सिंह ने बनवाया था और साल 1992 में उनकी ठाकुर पूरन सिंह ने इस महल को शिक्षा विभाग के लिए दान कर दिया था तब से इस महल में सरकारी विद्यालय चल रहा है
इस महल की दीवारों सहित महल की हालत भी जर्जर है।
संस्था प्रधान तुलसीराम शर्मा ने महल के गिरने की सूचना प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दे दी साथ ही महल में बच्चों को प्रवेश करने पर पाबंदी लगा दी गई है।
जहां महल का हिस्सा ग्रह उसके पास राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय भी संचालित है जिसके भवन में धमाके से दरारें आ गई ।
इस समय कुछ क्लास को विद्यार्थियों को खुले आसमान तले बिठाया जा कर पढ़ाया जा रहा है।
