लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
करौली से नवीन शर्मा
करौली। मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने झंडा रोहण किया। परेड कमांडर महेंद्र राठी के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने मार्चपास्ट मे भाग लिया।
विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में 37 प्रतिभाओं का सम्मान हुआ। कार्यक्रम मे करौली विधायक, नगर परिषद सभापति सहित भाजपा नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने बनाई दूरी,कई जिला अधिकारी भी कार्यक्रम मे नजर नहीं आए। कई कार्यालय में अधिकारी अनुपस्थित रहे तथा कर्मचारियों ने किया ध्वजारोहण,।पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय, अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिडवाल, कौशल गर्ग सहित गणमान्य लोग रहे मौजूद।