लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
झोटवाड़ा – झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिल रही है। कैबिनेट मंत्री एवं लोकप्रिय विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के नेतृत्व में MLA LAD निधि से 50 लाख रुपये की लागत से विभिन्न ग्राम पंचायतों और वार्डों में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
मुख्य विकास कार्य इस प्रकार हैं:
-
भम्भौरी ग्राम पंचायत: 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण, जिससे ग्रामीणों को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मंच उपलब्ध होगा।
-
कालवाड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय: 10 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का निर्माण, बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा।
-
फतेहपुरा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय: 10 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का निर्माण।
-
बोयथावाला: 10 लाख रुपये की लागत से हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी।
-
बबेरवालों की ढाणी: अतिरिक्त कक्षा-कक्ष और सभागार भवन का निर्माण, जिससे शिक्षा और ग्रामीण गतिविधियों दोनों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार हर गांव और पंचायत के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन परियोजनाओं से झोटवाड़ा क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली है और निवासियों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।










































