कर्ज के दबाव में युवक ने आत्महत्या की, फाइनेंसरों पर प्रताड़ना के आरोप

0
24
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


रिपोर्ट: मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ, श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर। जिले के सूरतगढ़ शहर के वार्ड नंबर 41 में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां अनिल कुमार नामक युवक ने कथित तौर पर फाइनेंसरों की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों के गंभीर आरोप

मृतक की पत्नी ने शहर के पांच फाइनेंसरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सिटी थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिजनों का कहना है कि लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना के कारण अनिल कुमार को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पुलिस जांच शुरू

घटना के बाद शव को उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है।

मामले की पड़ताल जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here