कनोडिया, खंडेलवाल गर्ल्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

0
61
- Advertisement -

महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। महिला सुरक्षा को लेकर आज कनोडिया कॉलेज एवं खंडेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में विशेष महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपुर पुलिस आयुक्त  बीजू जॉर्ज जोसेफ रहे तथा कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता मीणा के निर्देशन में किया गया । कार्यक्रम में कनोडिया कॉलेज मे 1500 छात्राओं ने एवं खंडेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में 500 छात्राओं ने एवं राजीविका की 2000 महिलाओं ने भाग लिया
पुलिस आयुक्त जयपुर ने कहा कि “हर महिला को सेल्फ डिफेंस आना चाहिए, क्योंकि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। महिलाओं को सशक्त बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। जिस प्रकार जयपुर विश्व का दूसरा सबसे सुरक्षित शहर बना है, उसी प्रकार महिला सुरक्षा के क्षेत्र में भी जयपुर को प्रथम स्थान पर लाना है। इसके लिए राजस्थान पुलिस एवं समाज के सभी वर्ग मिलकर एक सुरक्षित समाज का निर्माण करेंगे।”

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता मीणा एवं उनकी कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की विशेष तकनीकें सिखाई गईं। साथ ही RAJCOP ऐप एवं महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर उन्हें सुरक्षा उपायों से अवगत कराया गया।
इस दौरान राजीविका की प्रोजेक्ट डायरेक्टर  प्रीति सिंह,  नीरू सिसोदिया, खंडेलवाल कॉलेज के अध्यक्ष  तांबी एवं प्राचार्य डॉ. अंजू खंडेलवाल उपस्थित रहे।

कनोडिया कॉलेज में आयोजित सत्र में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेकर सुरक्षा संकल्प लिया। कनोडिया कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान कनोडिया कॉलेज की डायरेक्टर एवं कॉलेज की अध्यापिकाओं सहित प्राचार्य डॉ सीमा उपस्थित रहे

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here