Home latest कंजोली गाँव में बाढ़ जैसे हालात, गांव में फ़सल हुई चौपट, ढह...

कंजोली गाँव में बाढ़ जैसे हालात, गांव में फ़सल हुई चौपट, ढह गए मकान,

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जिला प्रशासन के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी

राजेन्द्र शर्मा जती
भरतपुर – रुदावल थाना क्षेत्र के कंजोली गांव में इन दिनों वर्षात के पानी से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं, लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, गांव के चारों और जलभराव हो गया है, पानी को भरे हुए करीब एक सप्ताह से ज्यादा हो चुका है।वहीं गंभीर नदी में भी पानी आने से गांव का सम्पर्क जिला हेड क्वार्टर से टूट चुका है,गांव बालों का कहना है की बंध बारेठा से निकलने वाला पानी गांव में भर जाता है गांव में करीब पांच फुट पानी हो जाता है जिससे गांव वालो को जीवन यापन में भारी परेशानी होती है फिलाल गांव के लोगों की फ़सल पूरी तरह से चौपट हो चुकी है और कई रिहायशी घर भी पानी से गिर गए हैं लोग बेघर हो गए हैं गत वर्ष भी गांव की फ़सल पूरी तरह से नष्ट हुई थी लेकिन ग्रामीणों का कहना है की ग्रामीणों को प्रशासन की तरफ से कोई राहत नहीं दी गई। फिलाल लोगों ने प्रशासन से फ़सल एवं नुकसान के मुआवजे की मांग की है। जिला प्रशासन के द्वारा अभी गांव के लोगों की शुद नहीं ली गई है इसी के चलते लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version