लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
दाँतारामगढ़ (नवीन कुमावत)।
कस्बे के ब्लॉक सांख्यिकी विभाग दाँतारामगढ़ में कनिष्ठ सहायक अभिषेक कारगवाल (निवासी झोटवाड़ा, जयपुर) के प्रथम पदग्रहण पर कुमावत सेवा समिति एवं समाज के वरिष्ठजनों द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने फूलमालाएं पहनाकर, साफा बांधकर व मिठाई खिलाकर अभिषेक कारगवाल का सम्मान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व उपप्रधान बसंत कुमार जलिन्द्रा, पूर्व उप चेयरमैन कैलाश राहोरिया, सोसायटी उपाध्यक्ष चांदमल सिरस्वा, पूर्व उपसरपंच प्रीतम जलिन्द्रा, प्रोफेसर रामकुमार चेजारा, नगर कुमावत सेवा समिति अध्यक्ष बनवारीलाल बालोदिया, कोषाध्यक्ष इन्द्रचंद धुवारिया, समाजसेवी साँवरमल किरोड़ीवाल, विज़्डम स्कूल डायरेक्टर हर्ष जलिन्द्रा, छितरमल कुमावत ठेहट, नगर समिति सदस्य त्रिलोकचंद घोड़ेला एवं राकेश कुमार सिरस्वा सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।













































