- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उपखंड क्षेत्र के बनेठा कस्बे में स्थित श्री कल्याण जी के मंदिर मे बुधवार को पौषबडा महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमे भगवान की आकर्षक झांकी सजा कर विशेष पूजा अर्चना की गई। महिला मंडल द्वारा सत्संग एंव भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद सुन्दर कांड पाठ का पठन किया गया । श्री कल्याण महाराज के मंदिर मे शाम चार बजे पौष बड़ा का भोग लगाकर महाआरती उतारी गई । इसके बाद श्रृद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई । मंदिर परिसर मे पौष बड़ा प्रसादी लेने के लिए ग्रामीणो की भीड़ उमड़ पड़ी ।
- Advertisement -
















































