लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और अजीत कुमार रेसिंग के बीच हुई साझेदारी
बेंगलुरु | 12 नवम्बर 2025
भारत की तेजी से उभरती मोटरस्पोर्ट टीमों में से एक ‘अजीत कुमार रेसिंग’ ने रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत RCPL का प्रमुख एनर्जी ड्रिंक ब्रांड कैंपा एनर्जी टीम का ऑफिशियल एनर्जी पार्टनर रहेगा।
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने कहा कि यह साझेदारी भारतीय उपभोक्ताओं को वैश्विक गुणवत्ता वाले उत्पाद किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराने और भारतीय प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम है। कंपनी ने बताया कि आज के युवाओं के कभी हार न मानने वाले जज़्बे को आगे बढ़ाते हुए कैंपा एनर्जी टीम को वैश्विक रेसिंग सर्किट में नई ऊर्जा देगी।
‘अजीत कुमार रेसिंग’ की स्थापना प्रसिद्ध अभिनेता, रेसर और पद्म पुरस्कार प्राप्त अजीत कुमार ने वर्ष 2024 में की थी। यह टीम अंतरराष्ट्रीय रेसिंग चैंपियनशिप में भाग लेने वाली एक पेशेवर मोटरस्पोर्ट टीम है।
टीम ने अपने पहले ही वर्ष में 2025 Creventic 24H European Endurance Championship में शानदार प्रदर्शन करते हुए P3 ओवरऑल फिनिश हासिल की थी।


















































