कैफे में अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़, कैफे संचालक सहित तीन गिरफ्तार*

0
31
- Advertisement -
लोसल (सीकर) से ओम प्रकाश सैनी
* लोक टुडे न्यूज नेटवर्क*संदिग्ध युवतियों को थाने लाकर पूछताछ के बाद परिजनों को किया सुपुर्द*
लोसल. कस्बे में पुलिस प्रशासन ने ऑपरेशन गोपनीय के तहत मुख्य बाजार में संचालित हो रहे कैफे पर छापा मारकर कैफे संचालक सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब कैफे के भीतर तलाशी ली तो छोटे-छोटे कैबिन बने हुए थे और वहां पर कुछ युवक-युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले। मौके पर मौजूद कैफे संचालक अर्जुन कुमार निवासी लोसल से लाइसेंस, रजिस्टर या किसी वेद्य दस्तावेज के बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने अर्जुन कुमार के साथ कैफे में मौजूद जीवराज सिंह निवासी छापरी और श्रीचंद निवासी बानूड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
*संदिग्ध युवतियों को पुलिस लाई थाने, पूछताछ के बाद परिजनों को किया सुपुर्द*
थानाधिकारी सरदारमल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चला रखा है। गुरुवार को हुई कार्रवाई में कैफ़े संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है साथ ही संदिग्ध अवस्था में मिली युवतियों को थाने लाया गया और परिजनों को सूचित कर पूछताछ के बाद युवतियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थानाधिकारी में बताया कि क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रहे।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here