लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
झालावाड़। झालावाड़ जिले के गंगधार कस्बे में कहार समाज ने नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी तिथि पर पारंपरिक जवारा विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर नौ दिनों तक घरों में रखे जवारों का विधिपूर्वक विसर्जन किया गया और देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
कार्यक्रम के दौरान कस्बे में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में भक्तों की आस्था और उत्साह साफ दिखाई दिया।
कस्बे के कहार मोहल्ले में देवी मंदिरों में यह परंपरा कई वर्षों से निभाई जा रही है। नवरात्रि के नौ दिनों तक जवारों की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है और नवमी के दिन इसे विसर्जित करने के लिए छोटी कालीसिंध नदी पर धूमधाम से जुलूस निकाला जाता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह परंपरा उनके पूर्वजों के समय से चली आ रही है और गंगधार की सांस्कृतिक व धार्मिक पहचान का अहम हिस्सा बनी हुई है।

















































