लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अभिभावक सहभागिता व बालिका शिक्षा पर विशेष जोर
डग, झालावाड़। झालावाड़ जिले के डग ब्लॉक स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय कछनारा में आयोजित SMC/SDMC प्रशिक्षण का अवलोकन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) राजेंद्र कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय विकास में अभिभावकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दिया।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान गंगधार विद्यालय के व्याख्याता ओमप्रकाश शर्मा ने अभिभावक और शिक्षक के बीच समन्वय पर उद्बोधन दिया। वहीं KRP प्रधानाचार्य लालचंद सोनी एवं ओमप्रकाश जोगी ने सामुदायिक सद्भाव, विद्यालय-समाज समन्वय और शिक्षा में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम के अंत में PEEO कछनारा रचना मीणा ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण के प्रथम दिवस का समापन किया।
प्रशिक्षण में कुल 48 प्रतिभागियों ने सहभागिता दर्ज की।