कब्रिस्तान में शराब गाड़ने का विरोध, दिया ज्ञापन 

0
237
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। – मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर को राज्य के मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर टोंक के नाम ज्ञापन सौंपकर पुलिस प्रशासन द्वारा कब्रिस्तान परिसर की भूमि में शराब गाड़ने का विरोध जताया। उन्होंने इसे हटाकर अन्यत्र गाड़वाने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि टोंक रोड पर मुस्लिम समाज का पारंपरिक कब्रिस्तान स्थित है, जो 10 बीघा 5 बिस्वा राजस्व भूमि में दर्ज है। मुस्लिम समुदाय हमेशा से इस भूमि पर मुर्दों को दफनाता रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि हाल ही में पुलिस विभाग ने जेसीबी मशीन से गड्डा खुदवाकर जप्त की गई शराब उसी भूमि में गाड़ दी, जिससे शराब की दुर्गंध से वातावरण दूषित हो गया और मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

इससे पहले शहर के मुस्लिम समाज के लोगों ने रैली निकालकर विरोध जताया। रैली में लोग बैनर लेकर शामिल हुए।

ज्ञापन सौंपने के बाद उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर कार्मिकों के साथ कब्रिस्तान पहुंचे और मौके का जायजा लिया। उन्होंने मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों को मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जामा मस्जिद सदर नफीस अहमद, मदीना मस्जिद सदर शकील अहमद कादरी, कब्रिस्तान कमेटी के तस्लीम अहमद, जहूर अहमद, अजीज, अजीम, अब्दुल हमीद, इरफान, इमरान, जाकिर, अबरार सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here