लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सत्यनारायण सेन
गुरला। कड़ी मेहनत और लगन से सफलता हासिल की जा सकती है, इसका उदाहरण पेश किया है भीलवाड़ा जिले के कारोई की होनहार छात्रा कृतिका वैष्णव ने।
500 में से 465 अंक, 93% के साथ शानदार प्रदर्शन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं विज्ञान (मैथ्स) परिणामों में कृतिका ने 500 में से 465 अंक प्राप्त कर 93% हासिल किए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल
कृतिका, राजसमंद के सुभाष पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धोयदा की छात्रा हैं। उनकी सफलता पर पिता विनोद वैष्णव, माता रेखा वैष्णव सहित पूरे परिवार में खुशी की लहर है।
परिजनों ने इस सफलता का श्रेय कृतिका की मेहनत, अनुशासन और शिक्षक सोहन जी कुमावत के मार्गदर्शन को दिया है।
विद्यालय ने जताई प्रसन्नता
स्कूल प्रशासन ने छात्रा की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
