लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
कठूमर (अलवर), रिपोर्टर: संजीव बंसल – आज खेरली स्थित नंदलाल रिसोर्ट में कठूमर विधानसभा के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भरतपुर सांसद संजना जाटव ने की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य 3 अक्टूबर को होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़” रैली और हस्ताक्षर अभियान की तैयारियों की समीक्षा करना था।
इस दौरान सांसद ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं, घर-घर जाकर आमजन को जोड़ें और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक में यह भी रणनीति बनाई गई कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाकर हस्ताक्षर अभियान को एक जन आंदोलन का रूप दें।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि रैली और हस्ताक्षर अभियान को अभूतपूर्व सफलता दिलाई जाएगी और जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाया जाएगा।














































