लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर |
श्रीगंगानगर। कांग्रेस के नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष एवं श्रीकरणपुर विधायक रुपिंदर सिंह रूबी कुन्नर का शनिवार को जिलेभर में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जयपुर में पीसीसी अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद वे NH-62 मार्ग से श्रीकरणपुर पहुँचे, जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर, स्टेट OBC प्रकोष्ठ कोऑर्डिनेटर हरिकृष्ण झटवाल, जिला प्रमुख दुलाराम इंदलिया, प्रधान प्रतिनिधि हनुमान पुनिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे और नए जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएँ दीं।
इसके बाद श्रीगंगानगर शहर में भी कुन्नर के सम्मान में विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखाई दिया।















































