लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रविवार को एक दिवसीय मौन धरना
गौतम शर्मा | राजसमंद
प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत राजसमंद जिला कांग्रेस आगामी 45 दिनों तक मनरेगा बचाओ अभियान चलाएगी। 10 जनवरी से 25 फरवरी तक प्रस्तावित आंदोलन की जानकारी देने के लिए जिला कांग्रेस ने कांग्रेस जिला प्रभारी विजेंद्र सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में पत्रकार वार्ता की।
विजेंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस हर गांव, वार्ड और बूथ में उतरकर मनरेगा बचाने की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया और कहा कि मनरेगा कोई सरकार की दया नहीं बल्कि संविधान से मिला अधिकार है।
आयोजन कार्यक्रम
-
11 जनवरी – एक दिवसीय मौन धरना
-
12-29 जनवरी – ग्राम, ब्लॉक, बूथ स्तर पर आमजन से संवाद
-
30 जनवरी – शहीद दिवस, वार्ड स्तर पर शांतिपूर्ण धरना
-
21 जनवरी-6 फरवरी – जिला स्तर पर मनरेगा बचाओ प्रदर्शन
-
7-15 फरवरी – विधानसभा का घेराव
-
16-25 फरवरी – अलग-अलग रैलियां
पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष हरि सिंह राठौड़, कार्यकारी जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान, प्रदेश सचिव योगेंद्र सिंह परमार, पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, सभापति अशोक टांक, कांग्रेस नगर अध्यक्ष चंचल नंदवाना, परशराम पोडवाल समेत कई नेता मौजूद थे।