- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
महिला सुरक्षा को लेकर टीम ने दिखाई तत्परता, नाबालिग को समझाइश के बाद छोड़ा गया
श्रीगंगानगर (मनजीत सिंह), लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क।
कालिका पेट्रोलिंग यूनिट-2 ने आज उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार डिकॉय ऑपरेशन (Decoy Operation) संचालित किया, जो पूरी तरह सफल रहा।
ऑपरेशन के दौरान एक बुलेट सवार युवक ने छद्म रूप में खड़ी महिला कांस्टेबल को आमजन समझते हुए अशोभनीय तरीके से घूरा।
टीम ने तत्काल तत्परता और सतर्कता दिखाते हुए युवक का पीछा कर स्कूल स्टैंड के पास उसे रोक लिया।
जांच में बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई।
मौके पर स्कूल को-ऑर्डिनेटर से बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी दी गई।
युवक नाबालिग पाया गया, जिसे टीम ने समझाइश एवं परामर्श के बाद छोड़ दिया।
यह कार्रवाई कालिका यूनिट-2 की सतर्कता, अनुशासन और महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।
- Advertisement -



















































