- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर)। 2 दिसंबर को काडू गुर्जर पर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के ईनामी मुख्य आरोपी डीसी उर्फ दीपक बैंसला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी को DST टीम गंगापुर सिटी द्वारा दिल्ली से डिटेन किया गया था, जिसके बाद उसे गंगापुर सिटी लाया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी का शहर के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला गया।
इस दौरान भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। आरोपी के जुलूस के माध्यम से पुलिस ने अपराधियों को सख्त संदेश दिया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। पुलिस की इस सख्त और प्रभावी कार्रवाई की आमजन ने सराहना की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी और अपराधियों में भय का माहौल बनेगा।
- Advertisement -













































