Home latest जुलाई से सितम्बर माह तक ‘संतृप्ति अभियान’ होगा आयोजित

जुलाई से सितम्बर माह तक ‘संतृप्ति अभियान’ होगा आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

ग्राम पंचायतो में प्रशासन व बैंक द्वारा शिविर लगाकर 4 महत्वपूर्ण योजनाओं के कार्यों का होगा निस्तारण

प्रधानमंत्री जनधन योजना के खोले जाएंगे नये खाते, निष्क्रियों का होगा पुनः सत्यापन

जिला कलेक्टर ने शिविर की सफल क्रियान्विति हेतु अधिकारियों की ली महत्वपूर्ण बैठक

भीलवाड़ा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जुलाई से सितम्बर माह तक ‘संतृप्ति अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। इसके संबंध में जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष से जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिला परिषद सीईओ चंद्रभान सिंह भाटी, मुख्य आयोजना अधिकारी  सोनल राज, महिला एवं बाल विकास उप निदेशक राजकुमारी खोरवाल, सीएमएचओ डॉ सीपी गोस्वामी, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक नगेंद्र तोलंबिया सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिला कलेक्टर ने संतृप्ति अभियान के तहत जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले शिविरों के संबंध में चर्चा की।

ग्राम पंचायत में आयोजित शिविरों में 4 महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित कार्यों का बैंक द्वारा शिविर लगाकर कार्यों का निस्तारण किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने बताया कि ग्राम पंचायत में आयोजित शिविरो में प्रधानमंत्री जनधन योजना के नये खाते खुलवाए जाने है साथ ही निष्क्रिय खातों का पुनः सत्यापन किया जाए। उन्होंने बताया कि आमजन को जनधन खातों के लिए जागरूक कर नए खातो के प्रति प्रेरित करने का कार्य भी करे। लीड बैंक मैनेजर ने जिला कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में जिले में लगभग 16 लाख से ज्यादा जनधन खाते हैं साथ ही शिविर में जिले का लगभग 1 लाख 30 हजार नये खाते खुलवाने का लक्ष्य रखा गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version