लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
देवधाम जोधपुरिया में आज से शुरू तीन दिवसीय लक्खी मेला
कलश यात्रा व ध्वज पूजन से होगा आगाज़, गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह रहेगा आकर्षण का केंद्र
कजोड़ गुर्जर की रिपोर्ट
सवाई माधोपुर। जन-जन की आस्था का केंद्र देवधाम जोधपुरिया में आज से तीन दिवसीय लख्खी मेला मेले का शुभारंभ हो रहा है। मेले की शुरुआत कलश यात्रा और ध्वज पूजन से हुई। कलश यात्रा को भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अल्का सिंह गुर्जर तथा प्रधान रामअवतार लांगड़ी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।
राज्य स्तरीय गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह
मेले के दूसरे दिन आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
आस्था से जुड़ा आयोजन
देवधाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। ध्वज पताकाओं को लेकर नंगे पांव आ रहे भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में प्रदेश और देशभर से आने वाले देव भक्त देवदर्शन कर समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।
विविध आयोजन आकर्षण का केंद्र
मेले के दौरान प्रतिभा भामाशाह सम्मान के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और हस्तियां देवधाम जोधपुरिया पहुंचकर कार्यक्रमों में शामिल होंगी।