लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजसमन्द (गौतमशर्मा)। जिले के जोधपुरा गांव के जोहिडा भेरुजी बावजी मंदिर परिसर पर बुधवार को शुभ मुहूर्त में पंडितों के विशेष मंत्रोच्चार के साथ कलश की पूजा अर्चना करने के साथ ही जयकारे के साथ मंदिर परिसर पर कलश चढ़ाया गया। गांव के समाज सेवी पवन सोनी ने बताया की जागरण पर मंगलवार को देर रात तक बगड़ावत कार्यक्रम हुए जिसमे रूपा खेड़ा के कलाकार उदयलाल गाडरी एंड पार्टी द्वारा देवनारायण की जीवनी पर विभिन्न प्रस्तुतीया दी गई कलाकारों ने अल सवेरे तक श्रद्धालुओं को थामें रखा वहीं बुधवार को सुबह मंदिर परिसर पर हवन अनुष्ठान हुए एवं शुभ मुहूर्त में जयकारे के साथ कलश की स्थापना की गई वहीं मंदिर पर आचार्य सुभाष चंद्र दाधीच,प्रशांत कुमार, मनोज कुमार,सागर शर्मा ,हर्षित खंडेलवाल के विशेष मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति का आयोजन भी किया गया वही जोहिडा बावजी को विशेष श्रृंगार धराया गया
बाद में विशेष आरती कर महा प्रसाद वितरण किया गया कार्यक्रम में गलवा, काबरी, फ़ियावड़ी, खण्डेल, पदमपुरा सहित आसपास एव दूरदराज के कई श्रदालुओं ने दर्शनों का लाभ लिया।





















































