मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ध्वजा रोहण
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
दयाल सिंह सांखला ब्यूरो चीफ
जोधपुर |गौरवशाली जोधपुर की धरती पर आज 79वें स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया।
समारोह में कई गणमान्य हस्तियां रहीं मौजूद
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, राज्य मंत्री के.के. पटेल, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, विधायक अतुल भंसाली, देवेंद्र जोशी, बाबू सिंह राठौड़ और भेराराम सियोल सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री का संबोधन: ‘आज का दिन स्वर्णिम अध्याय’
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “आज का दिन हमारे देश के स्वर्णिम अध्याय का प्रतीक है। यह अवसर स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करने का है, जिन्होंने अनगिनत पीड़ाएं सहकर हमें आज़ादी दिलाई। मैं उन जांबाज सैनिकों और वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, साथ ही प्रदेश की सुरक्षा में जुटे पुलिसकर्मियों और संगठनों को धन्यवाद देता हूं।”
सीएम ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं और जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने इसे केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि दृढ़ निश्चय का प्रतीक बताया। किसान, व्यापारी और आम नागरिक सभी राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। पीएम मोदी का “वोकल फॉर लोकल” अभियान स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दे रहा है। रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को हमारी ताकत बताते हुए उन्होंने कहा, “आज हमारे स्वदेशी हथियार विश्वस्तरीय हैं और किसी भी नापाक हरकत का मुँह तोड़ जवाब देने में सक्षम हैं।”
वोकल फॅार लोकल से देना होगा जवाब
सीएम ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं और जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने इसे केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि दृढ़ निश्चय का प्रतीक बताया। किसान, व्यापारी और आम नागरिक सभी राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के “वोकल फॉर लोकल” अभियान को दिशा बदलने वाला कदम बताया और कहा कि हमारे स्थानीय उत्पाद श्रेष्ठ गुणवत्ता के हैं। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को उन्होंने हमारी ताकत का प्रतीक बताते हुए कहा, “आज हमारे स्वदेशी हथियार विश्वस्तरीय हैं और किसी भी नापाक हरकत का मुँह तोड़ जवाब देने में सक्षम हैं।”
भव्य परेड और पुष्पवृष्टि
समारोह में एमआई हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्पवृष्टि और हवाई सलामी दी गई, वहीं सेना ने आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगाकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।
राज्य स्तरीय सम्मान समारोह
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शामिल हैं:
-
काना राम – जिला कलक्टर, सवाई माधोपुर
-
रोहिताश्व सिंह तोमर – जिला कलक्टर, बारां
-
राजीव जैन – परियोजना निदेशक, स्टेट रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर, जोधपुर
-
डॉ. बलराम शर्मा – सह आचार्य, एंडोक्राइनोलॉजी विभाग, एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर
-
रोहिताश जाट – उप निदेशक, बीज प्रमाणीकरण, कृषि विभाग, जयपुर
-
लालचन्द कुमावत – प्रोग्रामर, मुख्यमंत्री कार्यालय, जयपुर
-
डॉ. सुदीप कुमावत – सहायक निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी, कलक्ट्रेट जयपुर
-
नेमीचन्द शर्मा – प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस मुख्यालय, जयपुर
-
अनिल कुमार कौशिक – सहायक प्रशासनिक अधिकारी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर
-
राम प्रकाश – सहायक अनुभाग अधिकारी, कार्मिक विभाग, सचिवालय, जयपुर
-
दीपिका आसनानी – सांख्यिकी निरीक्षक, मुख्यमंत्री कार्यालय, जयपुर
-
भव्य परेड, पुष्पवृष्टि और सैन्य प्रदर्शन
समारोह में एमआई हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्पवृष्टि और हवाई सलामी दी गई। सेना के जवानों ने घुड़सवार दल के साथ अद्भुत शक्ति प्रदर्शन किया। आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी ने लोगों को सेना की ताकत का प्रत्यक्ष अनुभव कराया।
सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम
स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य और गीत प्रस्तुत कर माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और उन्होंने पूरे जोश के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।









































