जिले के तीन शिक्षक मेहसाणा गुजरात में होंगे सम्मानित

0
59
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शिक्षा सागर फाउंडेशन द्वारा मेहसाणा गुजरात मे आयोजित सरदार पटेल राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान समारोह मे टोंक जिले के तीन शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए चयन किया गया है।इन्हें शिक्षा के क्षेत्र मे नवाचार के लिए सम्मानित किया जाएगा।ककोड निवासी शिक्षक संदीप जैन ने बताया कि शिक्षा सागर फाउंडेशन द्वारा नवाचारी शिक्षकों मे टोंक जिले के टीकाराम राजवंशी अध्यापक रा. उ. प्रा. वि. जीवली ब्लॉक निवाई , हंसराज तंवर अध्यापक महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बनेठा ब्लॉक उनियारा, व संदीप कुमार जैन अध्यापक राजकीय प्राथमिक विधालय सरदारपुरा ब्लॉक उनियारा का चयन किया गया है। इनको शिक्षा क्षेत्र में नवाचार के लिए सम्मानित किया जाएगा।

सम्मान 5 जून 2025 को उंझा उमिया माताजी मेहसाणा गुजरात में आयोजित होगा। उल्लेखनीय है कि इस सम्मान के लिए शिक्षा सागर फाउंडेशन हर वर्ष देश भर से लगभग सौ शिक्षकों का चयन करता है। चयन का आधार शैक्षणिक नवाचार, गैर शैक्षणिक गतिविधियों व सामाजिक सरोकारों में उल्लेखनीय कार्यो का होता है। संदीप जैन ने यह भी बताया कि अपने नवाचारों व शिक्षा में उल्लेखनीय कार्यो के लिए फरवरी माह में धनोदा जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश में डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान से तीनों शिक्षकों को सम्मानित किया जा चुका है ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here