लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
संवाददाता – नितिन मेहरा, अजमेर
अजमेर। चंद्रवरदाई नगर स्थित नेशनल फिटनेस सेंटर के पास रविवार को आयोजित 15वीं यूथ, 36वीं जूनियर एवं सीनियर जिला स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2025 में जिलेभर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में ओमप्रकाश भड़ाना (देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष) ने शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
ओमप्रकाश भड़ाना ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाते हैं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के युवा राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
कार्यक्रम में राजीव गोयल (जिला वेट लिफ्टिंग संघ अध्यक्ष) और अजय कुमार वैष्णव (सचिव) भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच देना है।
इस अवसर पर खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब सराहना पाई। आयोजन समिति की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शशि मोहन पाटवा, भंवर चोपड़ा, आकाश सहित कई खेलप्रेमी, प्रशिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।














































