जिला स्तरीय कला महोत्सव में फुलेरा का जलवा

0
56
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

चार ट्रॉफियों के साथ पीएम श्री विद्यालय अव्वल

फुलेरा (हेमन्त शर्मा)।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्रह्मपुरी कंवर नगर, जयपुर पूर्व में 17 सितम्बर 2025 को आयोजित जिला स्तरीय कला महोत्सव में फुलेरा के पीएम श्री सेठ सूरजमल अग्रवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में सबसे अधिक 4 ट्रॉफियां जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया।

छात्रों की उपलब्धियां

  • कक्षा 9 की छात्राएं दिव्या कुमावत और अंजलि कुमावत ने पारंपरिक कहानी वाचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

  • कक्षा 12 की छात्रा रेणुका कुमावत ने एकल नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया।

  • कक्षा 9 के छात्र हर्षित सिंह, अनिकेत कुमावत, अक्षत टाक और जयप्रकाश कुमावत ने तृतीय स्थान पाया।

  • कक्षा 9 की छात्राएं प्रियंका जादौन, निधि एस, प्रियंका सैनी और कक्षा 10 की छात्रा अक्षरा कुमावत ने सामूहिक नृत्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सफलता के सूत्रधार

विद्यालय ने पूरे जयपुर जिले में सबसे अधिक ट्रॉफियां जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस उपलब्धि में विद्यार्थियों की मेहनत के साथ-साथ कला महोत्सव प्रभारी वर्षा कनौजिया (व.अ.) और राम स्वरूप जाट (व.अ.) का मार्गदर्शन भी अहम रहा।

प्रधानाचार्य इंचार्ज मुकेश कुमार सोनी (व्याख्याता) ने इस सफलता को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here