जिला राजपूत सभा सदस्यों ने गाँव गाँव जाकर किया जनसम्पर्क

0
208
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जिला राजपूत सभा अध्यक्ष ने 25 जनवरी को महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

धौलपुर। आज जिला राजपूत सभा सदस्यों ने आगामी 25 जनवरी 2025 को जिला राजपूत छात्रावास भवन, ऑण्डेला रोड, धौलपुर में क्षत्रिय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु जिला अध्यक्ष भागीरथ सिंह सिकरवार के साथ लाखन सिंह परिहार, राकेश परमार, राधेश्याम सिंह परमार तसीमो, वीरा ठाकुर, अशोक सिकरवार, दीपू परमार ने गाँव गाँव जाकर सभी को कार्यक्रम की जानकारी दी और कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आने के लिए आमंत्रित किया।


भागीरथ सिंह सिकरवार ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 25 जनवरी को राजपुत छात्रावास पर महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का अनावरण किया जायेगा जिसमें समाज के गणमान्य पधारेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समाज के सभी सदस्य जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं और अपने अपने स्तर पर अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे है।
आज तसीमो, नंदपुरा, चौराखेड़ा कुम्हेरी आदि गाँवो में जाकर सभी से संपर्क कर कार्यक्रम की जानकारी दी, कार्यक्रम के पम्पलेट बांटकर सभी को अधिक से अधिक संख्या में पधारने के लिए आमंत्रित किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here