लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बालोतरा। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर बालोतरा जिले में रहे। इस दौरान उन्होंने कई निजी एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। पाली से बालोतरा आगमन के दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
जिले की सिवाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोहिड़ा (सिणधरी) में जिला परिषद सदस्य हंसराज प्रजापत की बहन के वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचने पर समाजबंधुओं ने मंत्री कुमावत का साफा बांधकर, शॉल ओढ़ाकर, दुपट्टा एवं पुष्पमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।
इसके पश्चात नगर पहुंचने पर भाजपा जिला पदाधिकारियों द्वारा भी कैबिनेट मंत्री का स्वागत-सत्कार किया गया। इसी क्रम में पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टापरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर मंत्री कुमावत का अभिनंदन किया।
सिवाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भूखा में श्री यादे माता मंदिर के समक्ष प्रजापति समाज के सैकड़ों लोगों ने मंत्री कुमावत का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर श्री यादे माटी कला बोर्ड, राजस्थान के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, भाजपा जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र दवे, अमित सिंगाठिया, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष निम्बाराम प्रजापत, बामसीण सरपंच जेठाराम प्रजापत तथा श्री यादे माता मंदिर भूखा के ट्रस्टी रामाराम सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
इसके साथ ही भूखा टोल प्लाजा पर भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला प्रभारी मंत्री का सम्मान किया गया। इन सभी कार्यक्रमों में सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल भी मौजूद रहे।




















































