Home latest जिला परिषद नागौर का स्काउट-गाइड वार्षिक अधिवेशन थांवला में सम्पन्न

जिला परिषद नागौर का स्काउट-गाइड वार्षिक अधिवेशन थांवला में सम्पन्न

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रियांबड़ी/थांवला

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला नागौर के तत्वावधान में जिला परिषद का वार्षिक अधिवेशन आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थांवला में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश प्रार्थना के साथ हुआ।


अधिवेशन में शामिल रहे गणमान्य

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुयश लोढ़ा (राज्य संगठन आयुक्त गाइड, जयपुर) रहे, जबकि अध्यक्षता कृपाराम देवड़ा (जिला प्रधान स्काउट, नागौर) ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक राज्य संगठन आयुक्त विनोद दत्त जोशी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामलाल खराड़ी, जिला उपप्रधान स्काउट नेमाराम मेघवाल, समाजसेवी रूपाराम कस्वां, विवेकानंद बाल निकेतन थांवला के निदेशक प्रदीप बिजारणियां सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


गतिविधियाँ और प्रस्तुतियाँ

  • जिला संगठन आयुक्त मोहम्मद अशफाक पंवार ने सत्र 2024–25 की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

  • ज्योति रानी महात्मा (जिला संगठन आयुक्त गाइड) ने वार्षिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विवरण दिया।

  • जिला कोषाध्यक्ष भागचंद तिवाड़ी ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

जिला सचिव एम. अशफाक पंवार ने बताया कि अधिवेशन में जिले के सहायक जिला कमीश्नर, स्काउट-गाइड सचिव, संयुक्त सचिव, संस्था प्रधान प्रतिनिधि एवं स्काउटर-गाइडर प्रतिनिधियों ने भाग लिया।


नए कार्यभार और उपलब्धियाँ

  • इस अवसर पर रामनिवास लटियाल ने राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संगठन में सहायक स्टेट कमीशनर स्काउट पद पर कार्यभार ग्रहण किया।

  • ज्योति रानी महात्मा ने जानकारी दी कि नागौर जिले से कई स्काउट मास्टर्स एवं गाइड कैप्टन ने हिमालय वुड बैज प्रशिक्षण (HWB) प्राप्त कर प्रमाण पत्र अर्जित किए हैं।


अतिथियों का सम्मान और सत्कार

स्थानीय संघ रियांबड़ी और पदाधिकारियों ने जिला संगठन आयुक्त अशफाक पंवार का अभिनंदन किया।
विवेकानंद बाल निकेतन के निदेशक प्रदीप बिजारणियां ने सभी पधारे अतिथियों का पारंपरिक व्यंजन दाल-बाटी-चूरमा के साथ सत्कार किया।


अधिवेशन का समापन

अधिवेशन में जिलेभर के स्काउटर-गाइडर और प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य एवं सहायक जिला कमीश्नर हरिकृष्ण सहारण ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version