लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। कस्बे के छप्पन जी तालाक के पास स्थित निजी भवन में संचालित राजस्थान आजीविका विकास मिशन (आरएसएलडीसी) के ट्रेनिंग सेंटर का जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंटर में चल रहे हैंड एम्ब्रॉयडिंग और सिलाई मशीन प्रशिक्षण की जानकारी छात्राओं से प्राप्त की। साथ ही, सेंटर के रिकॉर्ड की विस्तार से जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने छात्राओं से बातचीत करते हुए प्रशिक्षण की गुणवत्ता और उपलब्ध सुविधाओं पर भी ध्यान दिया।
जिला कलेक्टर ने सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं की संख्या अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर प्रशिक्षण के प्रचार-प्रसार बढ़ाने और रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार पूजा मीणा भी मौजूद रही।